Recent Activities and News
Stay updated with our latest social welfare drives, conferences, and announcements.
कानपुर देहात कानपुर देहात के मूसानगर में अहिल्याबाई होलकर जयंती की तैयारियां तेज
कानपुर देहात।लोकमाता अहिल्याबाई देवी होलकर जी की 301वीं जयंती को लेकर जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जून को आयोजित होने वाले भव्य कार्...
Read Moreकानपुर देहात।
लोकमाता अहिल्याबाई देवी होलकर जी की 301वीं जयंती को लेकर जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जून को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पाल जी उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शिवाकांत पाल जी समाज को संबोधित करेंगे।
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल जी के नेतृत्व में निभाई जा रही है। आयोजकों ने समाज के सभी युवाओं, मातृशक्ति एवं गणमान्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
कौशाम्बी अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन का कौशाम्बी में व्यापक जनसंपर्क अभियान |
कौशाम्बी। अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आज दिनांक 22 मई 2026 को जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गय...
Read Moreकार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पाल जी के साथ जिला अध्यक्ष संतोष पाल जी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव एडवोकेट संजय पाल जी, जिला महासचिव बब्लू पाल जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख मीडिया भारती सुलेमान पाल जी ने विभिन्न ग्राम सभाओं में पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
यह अभियान अहमतियापुर, पुरसार, पठनपुरवा एवं जोगापुर सहित कई ग्राम सभाओं में चलाया गया। बैठकों के माध्यम से आगामी 5 जून भवानी की पूर्वा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई।
अहमतियापुर ग्राम सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवसागर पाल जी, गंगा प्रसाद पाल जी, मुकेश पाल जी, विकासनगर पाल जी, पप्पू पाल जी, हरिओम पाल जी, सिंयारान पाल जी एवं अनेक समाजसेवी साथी मौजूद रहे।
पठन पूर्वा सरायकील में: जगरिश पाल (नेहरू ब्लॉक अध्यक्ष), दीपू पाल जी, मानिशेर पाल जी, राघव पाल जी (जिला जगरभाज), निखिलेश पाल जी, निखिल पाल जी, लवकुश पाल जी, रामकेली पाल जी, दिलीप पाल जी आदि लैकड़ों लोगों ने भाग लेकर संगठन के प्रति समर्पण व्यक्त किया।
सहयोग करने वाले प्रमुख साथी: राजेश पाल जी (विधानसभा क्षेत्र प्रभारी), राधेश्याम पाल जी (ग्राम सभा भवानी पूर्वा प्रभारी), पीयूष पाल जी (महासचिव), सचिन पाल जी (लखनऊ), शिवप्रकाश पाल जी, लवकुश पाल जी (सुनेहरा), सुभाष पाल जी एवं अनेक सम्मानित साथियों ने पूरे अभियान में सहयोग प्रदान किया।
5 जून 2026 को भवानी का पूर्वा में भव्य मूर्ति अनावरण कार्यक्रम होगा। क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।
रिपोर्टर: मीडिया सेल — अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन, कौशाम्बी | दिनांक: 22 मई 2026
pryagraj main core team meeting organize in pryagraj
core team ne decide kiya hai ki prayagraj me sabhi members ki meeting honi hai jo bhi time dates, or adress hoga aapko website ke madhyam se inform...
Read More